आज कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई, एक्टिव केस कम हुए, देखें राज्यवार आंकड़े

आज कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई, एक्टिव केस कम हुए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 103,362,039 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,244,713 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 155025 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10480455 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 154703 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,07,77,284 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 12,899 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 107 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 17,824 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.13  फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.44 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 02 जनवरी को 7,42,841 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,92,16,019 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 107 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 30, केरल के 20, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के सात-सात और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के 6-6 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

दिल्ली में 6 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरु होगा। गुरुवार यानी आज पायलट टेस्टिंग की जाएगी। दिल्ली में करीब 3 लाख 40 हज़ार फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जिन्हें कोरोना का टीका लगाया जाना है। दिल्ली की मौजूदा 183 वैक्सीनेशन साइट्स पर इन लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू की जाएगी। पायलट टेस्टिंग में सॉफ्टवेयर अपडेशन को चेक किया जाएगा। चिन्हित वैक्सीनेशन साइट पर पहले से तय फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जाएगा। पायलट टेस्टिंग एक तरह से ड्राई रन होगा लेकिन इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को असल वैक्सीन ही लगाई जाएगी।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1162

879780

7157

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

4932

62

अरुणाचल प्रदेश

9

16764

56

असम

1748

214344

1083

बिहार

732

257618

1508

चंडीगढ़

186

20493

336

छत्तीसगढ़

4315

298337

3718

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3392

2

दिल्ली

1208

623409

10864

गोवा

761

52109

768

गुजरात 

2956

255059

4391

हरियाणा

1019

264093

3024

हिमाचल प्रदेश 

409

56256

981

जम्मू एंड कश्मीर 

669

122049

1941

झारखंड

453

117309

1077

कर्नाटक

5934

922437

12225

केरल

69365

871548

3796

लद्दाख

70

9535

130

लक्षद्वीप

61

61

0

मध्य प्रदेश 

2430

249443

3816

महाराष्ट्र 

38762

1943335

51169

मणिपुर

111

28603

372

मेघालय

52

13575

147

मिजोरम

30

4337

9

नागालैंड

66

11963

88

ओडिशा

877

332499

1906

पुडुचेरी

279

38215

652

पंजाब

2130

166103

5628

राजस्थान

1692

313304

2770

सिक्किम

86

5877

135

तमिलनाडु

4494

823001

12371

तेलांगना

1985

291510

1606

त्रिपुरा

12

32948

391

उत्तराखंड

997

93629

1655

उत्तर प्रदेश 

4765

587398

8674

वेस्ट बंगाल

5196

555190

10195

भारत में कुल मामले

155025

10480455

154703


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।